भीषण सड़क हादसा: आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टक्कर लगते ही जलने लगा डंपर, जिंदा जल गया ड्राइवर

Spread the love

 

गरा-ग्वालियर हाईवे पर सैयां बिजलीघर के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रहे  कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कैंटर में आग लग गई। चालक का पैर सीट में फंस गया। जब तक वो बाहर निकलता, तब  तक आग ने पूरी तरह घेर लिया। चालक की  डंपर के अंदर जिंदा जलकर मौत हो गई।

मृतक का नाम निशांत है,  जो राजस्थान के मनिया जिला का रहने वाला था। डंपर चालक लोकेंद्र ने बताया कि निशांत को गाड़ी कम चलाना आथी थी। सिखाने के उद्देश्य से उसने ड्राइविंग सीट पर उसे बिठा दिया था।  सैयां बिजलीघर के पास आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक मार दिए। निशांत डंपर को संभाल नहीं पाया और कैंटर से टकरा गया।

टक्कर लगते ही डंपर में आग लग गई। वो तो बच निकला, लेकिन निशांत का पैर फंस गया। वो चाहते हुए भी उसे नहीं बचा सका। तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक निशांत की जिंदा जलकर मौत हो गई।


Spread the love
और पढ़े  163 दिन से झुलस रहा पश्चिम एशिया, इस्राइल ने ठुकराई ट्रंप की गाजा योजना, होर्मुज में कैसे हालात?
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    चीन को अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद कर रहे भारत समेत 40 देश, अमेरिका ने लगाया गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, कनाडा और यूरोपीय संघ समेत अमेरिका के 40 से ज्यादा व्यापारिक साझेदारों की पहचान की है। इन पर आरोप है कि वे एक ‘शैडो…


    Spread the love