भीषण सड़क हादसा: आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टक्कर लगते ही जलने लगा डंपर, जिंदा जल गया ड्राइवर

 

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैयां बिजलीघर के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रहे  कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कैंटर में आग लग गई। चालक का पैर सीट में फंस गया। जब तक वो बाहर निकलता, तब  तक आग ने पूरी तरह घेर लिया। चालक की  डंपर के अंदर जिंदा जलकर मौत हो गई।

मृतक का नाम निशांत है,  जो राजस्थान के मनिया जिला का रहने वाला था। डंपर चालक लोकेंद्र ने बताया कि निशांत को गाड़ी कम चलाना आथी थी। सिखाने के उद्देश्य से उसने ड्राइविंग सीट पर उसे बिठा दिया था।  सैयां बिजलीघर के पास आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक मार दिए। निशांत डंपर को संभाल नहीं पाया और कैंटर से टकरा गया।

टक्कर लगते ही डंपर में आग लग गई। वो तो बच निकला, लेकिन निशांत का पैर फंस गया। वो चाहते हुए भी उसे नहीं बचा सका। तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक निशांत की जिंदा जलकर मौत हो गई।

और पढ़े  आज राजस्थान डिप्टी मेयर चुनाव- मेयर के बाद अब किसका चलेगा नंबर गेम? अजमेर-पाली से भरतपुर तक निर्दलीय अहम
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…