बैडमिंटन कोच गिरफ्तार- स्पोर्ट्स सेंटर में 16 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में बैडमिंटन कोच को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

बंगलूरू में एक बैडमिंटन कोच को 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्ची उसी कोच से प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया, जब लड़की की दादी ने अपने फोन पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें देखीं। दरअसल, नाबालिग ने अपनी दादी के फोन से अपनी कुछ नग्न तस्वीरें किसी अज्ञात नंबर पर भेजी थीं। उन्होंने तुरंत बच्ची के माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जब उसकी मां ने पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि कोच ने उसे अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र देने के नाम पर कई बार उसका यौन शोषण किया और उसे इस बारे में किसी को न बताने की चेतावनी दी। कोच ने उसे डराया-धमकाया।

कोच पर लगे गंभीर आरोप
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने शिकायत में कहा कि उनकी बेटी ने दो साल पहले बंगलूरू के एक खेल केंद्र में बैडमिंटन कोचिंग के लिए दाखिला लिया था। कोच ने कथित तौर पर कई मौकों पर उसका यौन शोषण और उत्पीड़न किया। वह उसे अपने घर भी ले गया, जहां उसने उसका यौन शोषण किया।

शिकायत में क्या-क्या आरोप?
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 10वीं की परीक्षा के बाद वह अपनी दादी के घर चली गई और 30 मार्च को उसने अपनी दादी के मोबाइल फोन से कोच के कहने पर अपनी नग्न तस्वीरें भेजीं।

POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तमिलनाडु के मूल निवासी कोच के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़े  कनाडा के सैन्य अड्डे पर लगी आग, कई लोगों की मौत, पीएम कार्नी ने बताया गंभीर हादसा, तेज हवाओं से फैली लपटें

आरोपी ने कबूल किया अपराध
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने कई मौकों पर लड़की का यौन शोषण किया था और उसने उसकी नग्न तस्वीरें ली थीं। तस्वीरें उसके फोन से बराम

  • Related Posts

    जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी निवेशकों का उत्साह जारी है।…

    यूएन: ‘जो अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं दे सकता, वो भारत को लेक्चर न दे।’ भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने…