घिब्ली इमेज: लोगों के सिर चड़ा घिबली का बुखार! चैटजीपीटी में हर घंटे 10 लाख यूजर्स बना रहे तस्वीरें,अगर आप भी नहीं बना पा रहे हैं घिब्ली इमेज तो यह तरीका आजमाएं, 100% बना पाएंगे

चैटजीपीटी में घिबली स्टाइल तस्वीरों को बनाने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज है। हाल ही में  OpenAI के सीईओ सैम अल्टमैन ने कहा था कि चैटजीपीटी में बढ़ते ट्रैफिक के वजह से जीपीयू भारी दवाव में हैं। इसके वजह से इमेज जनरेट करने वाले कुछ यूजर्स को एरर मैसेज भी दिख रहे थे। पहले ChatGPT के पेड यूजर्स के लिए घिबली इमेज जनरेशन को शुरू किया गया था, लेकिन इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अब इसे फ्री यूजर्स के लिए भी खोल दिया गया है।

हालत ये है कि चैटजीपीटी पर घिबली इमेज बनाने के लिए हर घंटे 10 लाख से ज्यादा यूजर्स के रिक्वेस्ट आ रहे हैं। इसकी जानकारी खुद सैम अल्टमैन ने अपने एक्स अकाउंट से साझा की। उन्होंने कहा कि यह ChatGPT के 26 महीनों के इतिहास में पहली बार है कि हम यूजर्स की इतनी संख्या देख रहे हैं।

ऐसे बढ़ी घिबली इमेज की लोकप्रियता
बता दें कि OpenAI ने 26 मार्च को चैटजीपीटी के प्लस, प्रो और टीम यूजर्स के लिए दुनियाभर में स्टूडियो घिबली (Studio Ghibli) इमेज जनरेशन फीचर को लॉन्च किया था। यह तस्वीरों से एनिमेशन बनाने कि एक कला है जो जापान में शुरू हुई थी। शुरूआत में कुछ यूजर्स घिबली तस्वीरों को इंटरनेट और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। यूजर्स को यह इतना पसंद आया कि यह तेजी से वायरल होने लगा। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए चैटजीपीटी ने इसे फ्री यूजर्स के लिए भी खोल दिया।हालांकि, OpenAI के सर्वर ठीक तरह से काम करते रहें, इसलिए चैटजीपीटी ने पेड और फ्री यूजर्स द्वारा घिबली इमेज बनाने पर कुछ सीमाएं तय कर दी हैं। जिसके बाद एक या दो बार से ज्यादा घिबली इमेज बनाने पर चैटजीपीटी एरर दिखाने लगता है।

और पढ़े  नीट-पीजी परीक्षा- परीक्षा केंद्र में कब तक मिलेगी एंट्री,जाने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है परेशानी, देखें...

ghibli image generation request reaches 10 lakh in an hour in chatgpt says ceo sam altman
क्या है स्टूडियो घिबली?
दरअसल, स्टूडियो घिबली (Studio Ghibli) एक जापानी एनीमेशन फिल्म स्टूडियो है जिसकी स्थापना 1985 में मियाजाकी हयाओ, इसाओ ताकाहाटा, तोशियो सुजुकी, यासुयोशी तोकुमा ने की थी। कंपनी हाथ से बनाई गई पेंटिंग्स की मदद से हाई-क्वालिटी एनीमेशन फिल्में बनाने के लिए जानी जाती है। पिछले 40 सालों से कंपनी ने कार्टून एनिमेंशन बनाने के तौर तरीकों में बदलाव नहीं किया है और आज भी इस स्टूडियो में एनिमेटर हाथों से बनाई गई तस्वीरों से एनिमेशन तैयार करते हैं। दुनियाभर में लोग जापानी घिबली एनिमी को काफी पसंद करते हैं। कंपनी की कुछ सबसे लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्मों में नेबर टोटोरो, स्पिरिटेड अवे, हाउल्स मूविंग कैसल, किकी की डिलीवरी सर्विस और प्रिंसेस मोनोनोके जैसी फिल्में शामिल हैं।आज के इस आधुनिक युग में जहां एनिमेशन अब कंप्यूटर से तैयार किए जा रहे हैं, वहीं इस हैंड मेड आर्ट को आज भी जीवित रखने में इसके को-फाउंडर मियाजाकी हयाओ (Miyazaki Hayao) का योगदान है। एनिमेटेड फिल्मों के अलावा, वह एक मांगा (Manga) कलाकार भी हैं जो कि एक जापानी कॉमिक सीरिज है।

 

 

  • Related Posts

    एससीओ समिट 2026- भारत की बात मजबूती से रख PM मोदी बिश्केक से रवाना, 26वें शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा

    एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया। वहीं, सम्मेलन में पीएम मोदी आज दुनिया को…

    बस दुष्कर्म केस: राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- नाकामी पर कब तक डालेंगे पर्दा? दिल्ली-UP पुलिस पर भी उठाए सवाल

    दिल्ली-एनसीआर में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के साथ दिल्ली और उत्तर…