हल्द्वानी-  सरकार के 3 साल पूरे होने पर बोले भगत सिंह कोश्यारी।

 

 

ल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सेवा, सुशासन और विकास कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला व बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और सांसद अजय भट्ट मौजूद रहे। इसके अलावा कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत समेत कई विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं के स्टाल लगाए गए। साथ ही कई कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए गए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और सांसद अजय भट्ट ने पिछले तीन वर्षों में धामी सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच में गिनाया। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से उत्तराखंड में पिछले तीन वर्षों में इतना विकास कार्य हुआ है, कि छोटा प्रदेश होते हुए किसी अन्य प्रदेश में इतना काम नहीं हो पाया। और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही 21वां दशक उत्तराखंड का है और आगे भी रहेगा।

 

 

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में मदरसों की वास्तविक संख्या पर उठ रहे हैं सवाल, 452 में से अब तक 33 को ही मिली मान्यता
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…