Maruti Tour S 2025: लो आ गई टैक्सी मार्केट में नई जेनरेशन मारुति डिजायर, जानें क्या है कीमत, माइलेज और फीचर्स

Spread the love

 

मारुति सुजुकी ने भारत में टैक्सी और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए 2025 Tour S (2025 टुअर एस) सेडान लॉन्च कर दी है। यह कार नई जेनरेशन Maruti Dzire (मारुति डिजायर) का कमर्शियल वर्जन है। कंपनी ने इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। और सीएनजी वेरिएंट की कीमत करीब 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। पहले मारुति सुजुकी ने एलान किया था कि नई डिजायर सिर्फ निजी इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए होगी। लेकिन अब कंपनी ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए इसे टैक्सी सेगमेंट में भी उतार दिया है।

 

टैक्सी के लिए किए गए खास बदलाव

Tour S को खासतौर पर टैक्सी संचालन के लिए कुछ बदलावों के साथ पेश किया गया है। यह कार सिर्फ तीन रंगों – आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर और ब्लूइश ब्लैक में उपलब्ध होगी। सरकार के नियमों का पालन करते हुए इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा तक सीमित रखी गई है। डिजाइन के मामले में यह डिजायर के बेस मॉडल LXi पर आधारित है। लेकिन इसमें थोड़ा बदला हुआ ग्रिल और नए हेडलैम्प्स देखने को मिलते हैं। इस कार में ORVMs और डोर हैंडल्स ब्लैक कलर में दिए गए हैं, जबकि इसमें अलॉय व्हील्स के बजाए 14-इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे एक सिंपल और व्यावहारिक लुक देते हैं।

इंजन और माइलेज

Maruti Tour S में वही 1.2-लीटर Z-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो नई Dzire में भी मौजूद है। यह इंजन 80.4 bhp का पावर और 111.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। सीएनजी वेरिएंट में यही इंजन 69 bhp का पावर और 101.8 Nm का टॉर्क देता है। मारुति सुजुकी का दावा है कि पेट्रोल वेरिएंट 26.06 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वेरिएंट 34.30 किमी प्रति किलो का माइलेज देगा।
 

और पढ़े  हमलावर काला रेनकोट पहनकर आए- युवक पर फायरिंग, हेलमेट उतारते ही सीसीटीवी में कैद, मुख्य आरोपी 12 घंटे में पकड़ा

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो यह कार सिर्फ आवश्यक फीचर्स से लैस है, जिससे इसे किफायती और टैक्सी उपयोग के लिए उपयुक्त बनाया गया है। इसमें सभी चार पावर विंडो, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग, मैनुअल एयर कंडीशनिंग और स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक के साथ सेंट्रल लॉकिंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, कार में बेज कलर की सीटें और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से यह कार इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), सभी पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसी आधुनिक फीचर्स से लैस है।

क्या यह सही विकल्प है?

अगर आप एक भरोसेमंद, कम खर्चे वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली टैक्सी सेडान की तलाश में हैं, तो 2025 Maruti Tour S एक शानदार विकल्प हो सकती है। इसकी कम कीमत, सेफ्टी फीचर्स और शानदार माइलेज इसे टैक्सी ऑपरेटर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी…


    Spread the love