2025 चंद्र ग्रहण- आज साल का पहला चंद्र ग्रहण,जानें समय और सूतक काल के बारे में

Spread the love

 

 

चांग के मुताबिक 14 मार्च 2025 के दिन पूरे भारत में होली का महापर्व मनाया जा रहा है। लेकिन खगोलीय दृष्टि से देखा जाए, तो इस दिन सुबह 9 बजकर 29 मिनट से चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो दोपहर 3: 29 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण खगोल विज्ञान की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने पर घटती है। बता दें, सूर्य और चंद्रमा के बीच में होने के कारण पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इस साल यह स्थिति 14 मार्च 2025 के दिन बन रही है। पंहालांकि भारत में यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। इसके अलावा कन्या राशि में पहले से ही केतु रहेंगे, जिससे दो ग्रहों की युति होगी। इस युति से ‘ग्रहण योग’ बन रहा है, इसलिए इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानियां बरतनी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें।

 

 

भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक काल   
भारत में इस ग्रहण का दृश्य दर्शन नहीं होगा, क्योंकि यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, और अन्य कुछ देशों में दिखाई देगा। इसलिए, भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसका मतलब है कि इस ग्रहण का कोई प्रतिकूल असर होली के त्योहार पर नहीं होगा, और आप बिना किसी धार्मिक प्रतिबंध के होली खेल सकते हैं।

और पढ़े  महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी एसयूवी,8 लोगों की मौत

 

 

चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं न करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रसोई का कोई भी कार्य न करें। ऐसा करना अशुभ हो सकता है।
  • गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ग्रहण के समय भोजन न करें।
  • ग्रहण के दौरान आप सुई का कोई भी काम न करें। इस दौरान सुई में धागा तक भी न डालें।
    • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के लगने पर नुकीली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करना उचित नहीं है।
    • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान भूलकर भी किसी भी काम को न करें।
    • इस दौरान मंदिर को भी नहीं छूना चाहिए।
    Lunar Eclipse 2025 Precautions During Pregnancy Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare In Hindi

     

    • गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय कुछ भी छीलना या काटना न करें। इससे होने वाले बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
    • ग्रहण शुरुआत होने से पूर्व ही घर में रहें। आप बाहर आना-जाना न करें।
    • ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। इससे होने वाले बच्चे और आपकी दोनों की सेहत प्रभावित हो सकती है।
    Lunar Eclipse 2025 Precautions During Pregnancy Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare In Hindi

     

    • आप भूलकर भी पिन, चूड़ियां या ऐसे कोई भी आभूषण न पहनें।
    • इस दौरान आप किसी भी देवी-देवताओं की मूर्ति का स्पर्श न करें।
    • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर की सभी खिड़कियां बंद रखनी चाहिए।

     

 

क्या है खग्रास चंद्र ग्रहण?  
खग्रास चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का कुछ हिस्सा ही पृथ्वी की छाया में आता है, जिससे चंद्रमा का केवल एक हिस्सा अंधेरे में डूबा हुआ दिखाई देता है। इसे खंडग्रास रूप में देखा जाता है, और यह देखने के लिए विशिष्ट स्थानों पर यह ग्रहण दिखाई देगा।

 

 

 

चंद्र ग्रहण 2025 का समय
– शुरुआत: 14 मार्च, सुबह 09 बजकर 29 मिनट
– समाप्ति: 14 मार्च, दोपहर 03 बजकर 29 मिनट
– मध्यकाल: 14 मार्च, दोपहर 01 बजकर 29 मिनट

 

 

ग्रहण के दौरान क्या करें?  
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों से बचना चाहिए, लेकिन चूंकि भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा और सूतक काल मान्य नहीं होगा, इसलिए होली का पर्व सामान्य रूप से मनाया जा सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    Bengal: अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास पर फिर पहुंची CID की टीम

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने नोटिस जारी कर 1 जून को दोपहर 12 बजे भवानी भवन स्थित सीआईडी…


    Spread the love

    पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पाकिस्तान से आ रहे अफगान शरणार्थियों को लेकर जा रहा एक ट्रक राजमार्ग पर पलट गया। इस हादसे में…


    Spread the love