उत्तराखंड मौसम: फिर लौटेगी पहाड़ों पर ठंड, चलेंगी तेज हवाएं, जानें मार्च में कैसा रहने वाला है मौसम

Spread the love

त्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (शुक्रवार) हल्की बारिश की संभावना है। जबकि देहरादून समेत हरिद्वार और नैनीताल जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

इसके चलते पहाड़ों में ठंड लौट सकती है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री के इजाफे के साथ 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री बढ़ाेतरी के साथ 16.1 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेशभर के सभी जिलों का रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मार्च तक प्रदेशभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।


Spread the love
और पढ़े  आपदा में उम्मीद बनकर उभरा भारत: दुनिया में गढ़ी मानवीय मदद की अनूठी मिसालें, कैसे संकट में बना भरोसेमंद साथी?
  • Related Posts

    भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी: PM मोदी बोले- यह सामूहिक संकल्प-मेहनत का नतीजा,आत्मनिर्भर बनना जरूरी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को लेकर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा करते हुए…


    Spread the love

    किर्गिस्तान दौरा- PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की द्विपक्षीय बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। यहां वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और संगठन…


    Spread the love