देहरादून: दर्दनाक सड़क हादसा- तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौके पर ही मौत, दो घायल

 

उत्तराखंड के देहरादून में राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी को रोकने के बजाय वहां कुछ दूरी पर खड़े स्कूटर को टक्कर मारकर भाग गया। स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे दो युवक भी घायल हो गए। कार चंडीगढ़ नंबर की बताई जा रही है, जिसकी तलाश में सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

घटना राजपुर और साईं मंदिर के बीच बुधवार रात करीब सवा आठ बजे हुई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अयोध्या के गांव लौटी सरैया के रहने वाले मंशा राम पुत्र रामबहादुर और रंजीत के रूप में हुई है। जबकि, दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ये सभी कांठ बंगला बस्ती में रह रहे थे। सभी शिवम नाम के ठेकेदार के अधीन मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे। हादसा उस वक्त हुआ जब ये सब काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

यह हुए घायल
घायलों में हरदोई के गांव अजीज पुर निवासी धनीराम पुत्र राजकुमार और बिहार के रहने वाले मोहम्मद शाकिब पुत्र मोहम्मद जाहिर शामिल हैं। हादसे के वक्त ये दोनों स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे थे। धनीराम सब्जी का ठेला लगता है, जबकि शाकिब उत्तरांचल हॉस्पिटल का कर्मचारी है। एसएसपी ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। शहर के चारों ओर बैरियर पर नाकेबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।

और पढ़े  देहरादून: मंत्री रेखा आर्या से जुड़ी 210 करोड़ की कथित संपत्ति की जांच की मांग, अधिवक्ता पंकज ने दी शिकायत

कार चालक की तलाश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। कार चालक की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं और अनेक जगहों पर नाकाबंदी कर उसे ढूंढा जा रहा है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…