हल्द्वानी- हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी, दून से लेकर दिल्ली तक के नेताओं से मिले

 

कुमाऊं के सबसे बड़े महानगर में मेयर निर्वाचित होने के बाद गजराज सिंह बिष्ट ने अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर दी है। यह दावेदारी उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में राज्य के चुनाव अधिकारी व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के समक्ष की। गजराज का कहना है कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वह संगठन को और अधिक मजबूती दिलाएंगे।

पूर्व में मंडी समिति के अध्यक्ष रह चुके गजराज ने हल्द्वानी नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को हराकर मेयर की सीट भाजपा की झोली में डाली थी। तभी से पार्टी में गजराज की धमक पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। मेयर का चुनाव जीतने के बाद गजराज की निगाहें अब प्रदेश अध्यक्ष पद पर हैं। गजराज पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

सोमवार को उन्होंने उत्तराखंड के चुनाव अधिकारी खजान दास व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के समक्ष अपना बायोडाटा पेश किया और वर्ष 1987 से भाजपा संगठन की मजबूती के लिए किए कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा गजराज ने दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से भी भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने संबंधी जानकारी दी।

और पढ़े  देहरादून: प्रदेश के सौ प्रमुख ट्रेकिंग रूट की होगी जीपीएस-जीआईएस मैपिंग, CM धामी ने अभियान दल को किया रवाना
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…