देहरादून: मंत्री रेखा आर्या से जुड़ी 210 करोड़ की कथित संपत्ति की जांच की मांग, अधिवक्ता पंकज ने दी शिकायत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़ी 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति के मामले में अधिवक्ता एवं कानूनराज के संस्थापक पंकज सिंह क्षेत्री ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने 16 अक्तूबर को जारी एक वीडियो में मंत्री के पास करीब 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति होने का आरोप लगाया था। इस मामले में क्षेत्री ने संबंधित जांच एजेंसी से संपत्तियों और आय के स्रोतों की पड़ताल करने का अनुरोध किया है।
शिकायतकर्ता ने चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों, निवेश, एफडी, शेयरों, कंपनियों और अन्य वित्तीय हितों से जुड़े अभिलेखों की जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी पता लगाने का आग्रह किया कि संपत्तियां वैध आय से अर्जित की गई हैं या नहीं।
क्षेत्री ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जांच में अपराध के पर्याप्त आधार मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग भी की। इस दौरान अधिवक्ता अल्का शर्मा और अजय धीमान भी मौजूद रहे।
और पढ़े  कोटद्वार: खुले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सोनानदी और पाखरो जोन के गेट, पर्यटक ले सकेंगे सफारी का लुत्फ
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…