अयोध्या- अब राम मंदिर में प्रभु के दर्शन के साथ लीलाएं भी देख सकेंगे रामभक्त, ये होगा खास

Spread the love

 

 

राम मंदिर परिसर में अब सिर्फ रामलला के दर्शन ही नहीं होंगे बल्कि श्रद्धालु भगवान श्रीराम से संबंधित जो भी प्रसंग हैं, वह भी देख सकेंगे। भगवान राम के जन्म से लेकर लंका विजय तक की सारी लीलाएं अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से देख सकेंगे। राम मंदिर परिसर में एक वर्ष के अंदर रामकथा संग्रहालय यानी म्यूजियम भी बनकर तैयार हो जाएगा।

इस पर राम मंदिर भवन निर्माण समिति और राम मंदिर ट्रस्ट दोनों ने काम शुरू कर दिया है। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सोमवार को बताया कि म्यूजियम में कितनी गैलरी होगी, उसमें क्या रखा जाएगा, बैठक में यह सब तय कर लिया गया है। अब म्यूजियम में बनने वाली गैलरी और उसकी अलग-अलग स्क्रिप्ट इसके डायरेक्टर लिखेंगे।

नृपेंद्र ने बताया कि म्यूजियम के लिए कैडमिन नाम की कंपनी से समझौता किया गया है। कैडमिन कंपनी को पहले स्क्रिप्ट दी जाएगी। स्क्रिप्ट के अनुसार ही कंपनी तय करेगी कि कौन सी जगह पर वीडियो टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होगी किन जगहों पर इमरशिप टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होगी और कहां पर आर्टिफैक्ट डिस्प्ले होगा। इसके साथ ही कहां से किस जगह पर लाइटिंग होगी, यह सभी काम अगले दो महीने में पूरे कर लिए जाएंगे। जब टेक्नोलॉजी तय हो जाएगी, उसके बाद तब गैलरी बनाने के लिए टेंडर किया जाएगा।

उम्मीद है कि छह महीने में गैलरी का निर्माण हो जाएगा। इस गैलरी में बिजली की क्या आवश्यकता होगी, रिफ्लेक्शन कैसे होंगे, वह भी पूरा कर लिया जाएगा। श्रद्धालुओं को देखने के लिए म्यूजियम एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा।

और पढ़े  ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने की याचिका पर इलाहाबाद HC में सुनवाई टली, कोर्ट ने यह दिया हवाला

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love