नैनीताल: हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार शर्मा के असामयिक निधन पर शोक

 

हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार शर्मा का बुधवार रात असमायिक निधन हो गया। 63 वर्षीय राजीव शर्मा मेविला कंपाउंड तल्लीताल में रहते थे। उनकी पत्नी प्रो. नीता बोरा शर्मा डीएसबी परिसर नैनीताल की परिसर निदेशक हैं।

राजीव शर्मा का बृहस्पतिवार को पाइंस स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर हाइकोर्ट बार एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉ. विजय कुमार, डॉ. मनोज बिष्ट, प्रो. रजनीश पांडे आदि ने दुख व्यक्त किया है।

वहीं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में हुई शोकसभा में बार अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, महासचिव वीरेंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह सौन, एसएस यादव, भूपेंद्र प्रसाद, गौरव कुमार, डीके जोशी आदि रहे।

और पढ़े  ऋषिकेश: आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, यमकेश्वर में महिला पर हमला कर किया था घायल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…