हल्द्वानी: इनके लिए काल बनकर आया आज का दिन,किशोरी समेत 3 ने की खुदकुशी, 1 की संदिग्ध हालात में मौत, जानिये आत्महत्या करने का क्या था कारण

ल्द्वानी में चार अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की मौत हो गई। किसी ने जहर खाकर जान दी तो किसी ने परिवार से नाराजगी में फंदा लगा लिया। एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गुरुवार को चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंपा गया।

बुजुर्ग ने की आत्महत्या
कालाढूंगी थानाक्षेत्र के धमोली निवासी देवीदत्त (57) ने बुधवार को जहर खा लिया। घर वालों भी घटना के पीछे की वजह पता नहीं चली। जैसे ही जहर खाने की जानकारी हुई परिवार वाले उन्हें लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल आए, लेकिन यहां उनकी मौत हो गई।

 

किशोरी ने की खुदकुशी 
मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा के नारायन नगर निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी का विवाद बुधवार को अपने घर वालों से हो गया। उसने खुद को कमरे में बंद किया और फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिवार वालों ने उसे फंदे से उतारा, तब कर उसकी मौत हो चुकी थी।

जहर खाकर मौत को लगाया गले
चोरगलिया थाना क्षेत्र के नयागांव संभल निवासी कैलाश चंद्र (60) ने बुधवार को जहर खा लिया। जब परिवार वालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। आननफानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।

सड़क पर पड़े मिले व्यक्ति की मौत
लालकुआं क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी तिवारी नगर में चार मार्च को प्रेमपाल सड़क से थोड़ी दूरी पर पड़े मिले थे, जब लोगों ने उन्हें देखा तो उनकी हालत गंभीर थी, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पहचान नहीं हो पाई। बुधवार को उनके परिवार वालों ने शिनाख्त की।

और पढ़े  देहरादून: राज्यपाल से मिले देवप्रयाग के मेधावी छात्र-छात्राएं, भारत दर्शन यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…