उत्तराखंड हिमस्खलन-: माणा में हुए हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, जोशीमठ एसडीएम को नियुक्त किया गया जांच अधिकारी

Spread the love

 

मोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने 28 फरवरी को माणा में हुए हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जोशीमठ के एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई थी।

बता दें कि माणा के पास बीते शुक्रवार को भारी हिमस्खलन हुआ था, जिसके चपेट में बीआरओ के 54 श्रमिक आ गए थे। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पहले दिन 33 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया था। दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ भी शामिल हुई। रेस्क्यू टीमों ने 46 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया था, जबकि चार श्रमिकों के शव बरामद हुए थे। उसके बाद लापता चल रहे चार अन्य श्रमिकों की खोजबीन के लिए रविवार को फिर तीनों रेस्क्यू टीमों ने सर्च अभियान चलाया।

दोपहर करीब एक बजे पहले एक शव बरामद हुआ। उसके बाद दो अन्य श्रमिकों के शव भी बरामद हुए। अंतिम लापता व्यक्ति का शव दोपहर करीब चार बजे बरामद कर लिया गया। जिसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या आठ हो गई। अंतिम व्यक्ति का शव मिलने के साथ ही रेस्क्यू अभियान भी समाप्त कर दिया गया।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- राज्य में 91 सड़कों पर आवाजाही ठप, 11 बांध और बैराज में जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा
  • Related Posts

    उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, कर एवं राजस्व निरीक्षक के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग के तहत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा में कर…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- राज्य में शराब की नई दुकानें खोले जाने पर रोक लागू रहेगी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आबकारी आयुक्त के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की आबकारी नीति के तहत अब नई मदिरा की दुकानें…


    Spread the love