दिल्ली विधानसभा: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं झंडेवालान मंदिर, प्रोटेम स्पीकर बने अरविंदर सिंह लवली

Spread the love

 

 

दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को काफी समय से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी। सत्र 27 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रहेगी।

 

सीएम रेखा पहुंचीं झंडेवालान मंदिर, अरविंदर सिंह लवली बने प्रोटेम स्पीकर

दिल्ली में आज से विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। दोनों पार्टियों ने सत्र के मद्देनजर अपनी रणनीति तय की है। बीते रविवार को अपने-अपने विधायक दल की बैठक की थी। सोमवार को सभी विधायकों को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली शपथ दिलाएगे। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर पद के लिए चुना जाएगा। इसी तरह उपाध्यक्ष पद का भी चुनाव होगा। इस पद के लिए भाजपा ने अपने वरिष्ठ विधायक मोहन सिंह बिष्ट का नाम तय किया है।

 

 

 

सत्र से पहले झंडेवालान मंदिर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता
विधानसभा सत्र शुरू में शामिल होने से पहले दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार सहित दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंची हैं।

 

भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने प्रोटेम स्पीकर पद की ली शपथ
विधानसभा में सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने राज निवास में दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होने जा रहा है।

 

 

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता है आतिशी
आम आदमी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधायक दल का नेता चुना है। इसका फैसला रविवार को विधायक दल की बैठक में हुआ। पार्टी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. संदीप पाठक की मौजूदगी में विधायक संजीव झा ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। विधायक कुलदीप कुमार और जनरैल सिंह ने इसका समर्थन किया। इसके बाद पार्टी के सभी विधायकों ने आतिशी के नाम पर सहमति दे दी।

और पढ़े  टेलीग्राम बैन- हाईकोर्ट में हुई सुनवाई: कोर्ट में हुई तीखी बहस, आदेश में कानूनी खामियों का दावा

 

 

25 फरवरी को उपराज्यपाल सदन को करेंगे 
25 फरवरी को सत्र का दूसरा दिन होगा। सबसे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पहली बार विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कैग की 14 रिपोर्ट भी रखी जाएंगी। कई रिपोर्ट 2016 से पेंडिंग हैं जिनमें दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण मसले हैं। विशेष रूप से इन रिपोर्ट में दिल्ली के आबकारी विभाग से जुड़े तथ्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें शराब घोटाले के आरोपों की संभावना है। इसके अलावा, डीटीसी, मोहल्ला क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग और पब्लिक अंडरटेकिंग्स से जुड़ी रिपोर्ट भी पेंडिंग हैं।
जनता की गाढ़ी कमाई का हिसाब पिछली सरकार को देना होगा : रेखा गुप्ता

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक क्यों रुके रहे प्रधानमंत्री मोदी? नीट परीक्षा से जुड़ा है मामला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर सीधे अपने आवास जाने के बजाय कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर ही रुकने…


    Spread the love

    Delhi- राजधानी में बदलने वाला है मौसम, भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveमौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इस दौरान हवाओं की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति…


    Spread the love