महाकुंभ 2025 – महाशिवरात्रि से पहले प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कई किलोमीटर तक लगा भीषण जाम, जानें ताजा ट्रैफिक अपडेट

Spread the love

 

प्रयागराज में महाकुंभ में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन आखिरी स्नान होगा। ऐसे में श्रद्धालुओं की संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं में स्नान करने के लिए होड़ मची है। 23 फरवरी को महाकुंभ मेला खत्म होने से पहले का आखिरी वीकेंड है। ऐसे में रविवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रयागराज आने वाले रास्तों पर भीषण जाम लगा है। वाहन रेंग रहे हैं। श्रद्धालु परेशान है। जाम से निजात दिलाने के लिए किए गए इंतजाम धराशायी हो गए हैं।

महाकुंभ में पहुंचने के लिए लोग अपने निजी वाहन से भी पहुंच रहे हैं। इस वजह से यहां करीब 20 से 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। सड़क पर वाहन रेंग रहे हैं। प्रयागराज पैक हो गया है। आइए जानते हैं किन रास्तों पर जाम लगा है।

 

सुबह नौ बजे तक की स्थिति

  • फूलपुर से चलकर साहसो पहुंचेंगे तो यहां भीषण जाम लगा है, यहां से निकलेंगे तो झूंसी में आपको जाम मिलेगा।
  • सैदाबाद से झूंसी आने वाले रास्ते पर लंबा जाम है। हनुमानगंज में जाम लगा है। अंदावा में भीषण जाम है। यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। झूंसी तक जाम लगा है।
  • मुंगरी से नैनी वाले रास्ते पर जाम लगा है। मासिक में काफी लंबी कतारें लगी हैं। यूआईटी तक आपको जाम मिलेगा। नैनी से आगे जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लगा है।
  • घूरपुर से इरादात्गंज के बीच जाम ही जाम है। इसके बाद डंडुपुर से आपको जाम मिलेगा।
  • नारी-बारी से जरही और जरही से गौहानिया में भीषण जाम लगा है। वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं।
  • शंकर गढ़ से आने वाले रास्ते पर गौहानिया के पास जाम लगा है।
  • पुरा मुफ्ती से प्रयागराज आने वाले रास्ते पर जाम है। सुलेम्सरै में जाम लगा है।  रामबाग में जाम लगा है।
और पढ़े  शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

 

  • फफामऊ से निकलने पर तेलियरगंज तक भीषण जाम लगा है।
  • लखनऊ से प्रयागराज आने वाले रास्ते पर स्टील ब्रिज तक भीषण जाम लगा है। जाने वाले रास्ते पर भी जाम है।
  • प्रतापगढ़ से आने वाले रास्ते पर जाम लगा है। स्टील ब्रिज तक जाम ही जाम है।

प्रयागराज शहर में भारी यातायात है। महाकुंभ मेला 2025 में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं का वहां पहुंचना जारी है।

फिर रेंगे वाहन, नो एंट्री प्वाइंटों पर कई किमी तक कतार 
इससे पहले, जाम से निजात दिलाने के लिए किए गए इंतजाम शनिवार को भी पर्याप्त नहीं साबित हुए। मेला क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में फिर गाड़ियां दिन भर रेंगती रहीं। जनपदीय नो एंट्री प्वाइंटों पर तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। नतीजा यह हुआ कि मिनटों का सफर घंटे में तय किया जा सका।
मेला क्षेत्र के आसपास के रास्तों जैसे बांगड़ चौराहा पिछले कई दिनों की तरह ही शनिवार को भी सुबह से ही जाम से जूझने लगा। सुबह 10:00 ही यहां चौतरफा वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया कि नए यमुना पुल, अलोपीबाग फ्लाईओवर, बैरहना चौराहा, चुंगी, जीटी जवाहर पर वाहनों की कतार लग गई।
शनिवार को भी शहर में भारी जाम
दोपहर होते-होते हाल यह हुआ कि नए यमुना पुल पर नैनी से शहर की ओर आने वाले रास्ते पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। उधर लेप्रोसी चौराहे से नैनी जेल तक शहर की ओर आने वाले रास्ते पर वाहन सुबह से ही रेंगने लगे।
बैरहना से बोट क्लब की ओर जाने वाले रास्ते पर भी रहा जाम
कुछ यही हाल चुंगी से सीएमपी, जीटी जवाहर से सोहबतिया बाग, अलोपी मंदिर से दारागंज और बैरहना से बोट क्लब की ओर जाने वाले रास्ते पर भी रहा। बांगड़ चौराहे से रामबाग तक का रास्ता वाहनों से पटा रहा और दिन में कई बार थोड़ी-थोड़ी देर के लिए चोक भी हुआ।
डायवर्जन प्वाइंटों पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है ऐसे में इन स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हालांकि जाम जैसी स्थिति नहीं रही।-नीरज पांडेय डीसीपी यातायात 

Spread the love
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love