शाहजहांपुर: 6 माह बाद मोबाइल खोला तो पुलिस ने पकड़े हत्यारोपी,इस वजह से हुई थी बाइक सवार की मौत

 

 उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस ने 6 माह बाद हत्या का अनावरण करते हुए चार हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने पूरा मामला चोरी किए गए मोबाइल के सर्विलांस पर लगने के बाद उसके चालू होने पर खोला है । 6 महीने पहले बंडा के बसंतपुर के पास शिवम मोटरसाइकिल से जा रहा था । इसी वक्त लूट की ताक में चार लोगों ने उस पर वार किया, जिससे वह खाई में जाकर गिरा और उसकी मृत्यु हो गई । लुटेरों ने उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल नगदी और अन्य सामान लूट लिया । अपने मिलने वाले को मोबाइल बेचने के बाद इन लोगों को नहीं पता था कि पुलिस मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर मोबाइल के जरिए उन तक पहुंच जाएगी। पुलिस ने 6 महीने इस मामले में पूरी मशक्कत की और 6 महीने बाद मोबाइल खुलने के बाद हत्यारे तक पहुंच गई। पूछताछ में हत्या आरोपियों ने बताया कि चोरी की नीयत से उन्होंने मोटरसाइकिल सवार पर बार किया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई ।.घटना में असलाह और बांका भी बरामद किया है ।

और पढ़े  अखिलेश ने दी CM को अयोध्या से लड़ने की चुनौती, दोनों डिप्टी सीएम का पलटवार, कहा- उनकी रामभक्ति पर संदेह
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…