नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़:- 18 मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, ज्यादातर की मौत की वजह एक, कुछ सिर पर चोट लगने से मरे

Spread the love

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात हुई भगदड़ में मारे गए 18 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 10  से ज्यादा लोगों की मौत दम घुटने से हुई है, वहीं अन्य लोगों के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है।

उच्च स्तरीय कमेटी को पुलिस शनिवार को सौंपेगी रिपोर्ट
मामले की जांच कर रही दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी मामले की जांच कर रही है और कमेटी ने पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। शनिवार को पुलिस उन्हें रिपोर्ट सौंपेगी। उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस इस बाबत मामला दर्ज करेगी।

203 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गईं
घटना के बाद दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान कमेटी की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और टीम ने 203 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में लिया। साथ ही घटना के दौरान स्टेशन पर तैनात होने वाले विभिन्न विभागों के कर्मियों की जानकारी हासिल की है। वहीं सूत्रों का कहना है कि उच्च स्तरीय कमेटी के साथ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भी घटना के बाद अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी।

जहां हादसा, वहां नहीं थी सीसीटीवी
पुलिस की जांच के दौरान घटनास्थल का दौरा किया और वहां के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में किया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जिस जगह पर घटना हुई है, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं था। जिसकी वजह से घटना के सही कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घटना में घायल हुए करीब दस लोगों के बयान दर्ज कर लिया है।

और पढ़े  सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन: केजरीवाल बोले- मैं भी इसी जगह बैठा था, सरकार बात सुने, वरना...

रिपोर्ट आने के बाद दर्ज होगा मामला
सूत्रों का कहना है कि उच्च स्तरीय कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अपनी जांच में आए साक्ष्यों का मिलान करेगी। उसके बाद ही पुलिस इस बाबत कोई मामला दर्ज करेगी। रेलवे पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुई घटना में पुलिस रेलवे की उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इधर रेलवे पुलिस ने भी अपनी तरफ से जांच पूरी कर ली है। रेलवे की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    आईपीएस अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए कमिश्नर,सतीश गोलचा की लेंगे जगह

    Spread the love

    Spread the loveगृह मंत्रालय ने अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। उन्होंने सतीश गोलचा का स्थान लिया है, जिन्हें इस पद से हटा दिया गया। अनुराग…


    Spread the love

    सोनम वांगचुक- मैं भूत बनकर वापस आऊंगा’, 20वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की…


    Spread the love