BJP: हल्द्वानी- 25 मंडल अध्यक्षों के नामों पर रायशुमारी कर पैनल में भेजा गया,20 फरवरी तक फाइनल नाम हो सकते हैं घोषित ।

Spread the love

 

 बूथ गठन के बाद ही आ गए निकाय चुनाव और राष्ट्रीय खेल से बाधित भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई। रविवार को सभी 25 मंडल के लिए अध्यक्षों के नाम पर रायशुमारी पूरी हो गई। कुल करीब 125 दावेदार सामने आए। इनमें से अब 75 नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया है। अब 20 फरवरी तक फाइनल नाम घोषित हो सकते हैं।

दावेदारी की प्रक्रिया 13 से 16 फरवरी तक चली। निर्धारित तिथियों पर प्रत्येक मंडल की अलग-अलग बैठक हुई और सभी बूथ अध्यक्षों की मौजूदगी में रायशुमारी के बाद तीन-तीन नाम चयनित कर सूची बनाई गई। सबसे आखिर में रविवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़, ओखलकांडा, भीडापानी, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार व हल्दूचौड़ और रामनगर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर ग्रामीण और पीरूमदारा के मंडल अध्यक्ष के नाम के लिए रायशुमारी हुई। रविवार को सभी मंडलों के नामों पर जिला चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक से रायमशविरा हुआ। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी मंडलों से तीन नाम जिला चुनाव कमेटी ने प्रदेश को भेज दिए हैं। फाइनल नामों की घोषणा प्रदेशीय चुनाव कमेटी 20 फरवरी तक कर सकती है।

 

जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा 28 तक
सभी जनपदों के बूथ, मंडल व जिला के चुनाव के लिए भाजपा ने तारीखों की घोषणा कर दी थी। 20 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों और 28 फरवरी तक जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाना है, 25 फरवरी तक जिलाध्यक्षों के लिए पैनल सौंपे जाने हैं।

और पढ़े  6 साल की पोती से कार चलवाना सब-इंस्पेक्टर को पड़ा भारी,किया गया सस्पेंड

Spread the love
  • Related Posts

    गेटमैन की लापरवाही- ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, दो बच्चों समेत तीन की मौत,कई बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। बहरामपुर इलाके में रेलवे फाटक खुला होने के कारण…


    Spread the love

    PM Modi- थोड़ी देर में जींद पहुंचेंगे PM मोदी, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को करेंगे रवाना

    Spread the love

    Spread the loveदेश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना को हरी झंडी दिखाएंगे।    …


    Spread the love