कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन- जेल में बंद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Spread the love

बीती 27 जनवरी से रोशनाबाद जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की शनिवार की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला कारागार से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनका उपचार कर रही है। उन्हें देर रात तक हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी थी।
26 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणाम सिंह चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने चैंपियन की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी। तब से वह रोशनाबाद जेल में बंद है।
सूत्रों के मुताबिक चैंपियन को दस्त आने पर जेल में इलाज किया गया, लेकिन आराम नहीं मिल पाया। जिसके बाद शनिवार रात जेल के अस्पताल से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उन्हें हृदय रोग की शिकायत भी बताई गई।

जिला जेल की पुलिस पूरे अस्पताल कैंपस में मौजूद रही। चैंंपियन की पत्नी रानी देवयानी और उनका बेटा प्राइवेट वार्ड के बाहर बैठे हुए थे। गेट के अंदर घुसते ही मीडिया कर्मियों को रोक दिया गया।

एक पोर्टल रिपोर्टर का मोबाइल भी पुलिसकर्मियों ने छीन लिया। पुलिस ने आदमी को भी जिला अस्पताल के गेट के अंदर घुसने नहीं दिया। यहां तक की कुछ स्वास्थ्य कर्मी जो गेट के बाहर थे उन्हें भी पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया।


Spread the love
और पढ़े  केदारनाथ- पैदल मार्ग पर बढ़ रही गंदगी, लीद की फिसलन से यात्रियों से परेशानी, सफाई व्यवस्था पर सवाल
  • Related Posts

    रोकी केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप…


    Spread the love

    2026 हरेला पर्व: उत्तराखंड में लोकपर्व का उत्सव, हरियाली का महाअभियान, 6 लाख पौधे लगाएगी BJP

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आज लोकपर्व हरेला पूरे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा…


    Spread the love