माघी पूर्णिमा स्नान- हरिद्वार हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने  किया पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना कर किया पुण्य अर्जित

 

माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने हरिद्वार हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान किया। विशेष पूजा-अर्चना कर पुण्य अर्जित किया। इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश होने की मान्यता है। यह दिन माघ स्नान का अंतिम दिन है। इस दिन सभी तीर्थों के स्वामी भगवान विष्णु को श्रद्धा पूर्वक ‘ॐ विष्णवे नमः, ॐ विष्णवे नमः, ॐ विष्णवे नमः’ कहते हुए प्रणाम किया जाएगा, और सभी भक्त अपने-अपने लोकों की ओर प्रस्थान करेंगे। यहां कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी महामंत्र का जाप करते हुए अपने स्थायी निवास की ओर लौटना चाहिए।

 

माघ पूर्णिमा पर अन्न और वस्त्र का दान

स्नान और तर्पण के बाद पितरों की प्रसन्नता के लिए अन्न और वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से सफेद वस्त्रों का दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: रोडवेज प्रबंधन से वार्ता बेनतीजा, समान वेतन-नियमितीकरण की मांग, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…