Accident: महाकुंभ से लौट रहे ट्रैवलर को सीमेंट से भरे ट्रक ने मारी टक्कर, भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, तीन घायल

Spread the love

 

ध्यप्रदेश के जबलुपर जिले में एक ट्रेवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग टक्कर के बाद चकनाचूर हुए ट्रेवलर में फंसे हुए हैं। वे गंभीर रूप से घायल हैं, उसने बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हादसा जबलपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर  नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सुबह करीब नौ बजे बजे हुआ। सीमेंट से भरा ट्रक जबलपुर से कटनी की ओर जा रहा था, इस दौरान उसने लोगों से भरी ट्रैवलर को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर  कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस के जवानों ने ट्रैवलर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। ट्रैवलर में सवार भी लोग आंधप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। यह प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए थे। वहां से वापस घर लौटने के दौरान उनकी ट्रेवलर हादसे का शिकार हो गई।

दो को निकाला, एक व्यक्ति अब भी ट्रैवलर में फंसा
पुलिस के अनुसार ट्रैवलर में फंसे दो लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, एक और व्यक्ति बुरी तरह से ट्रैवलर में फंसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।  कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया मृतकों और घायलों के परिजनों को कॉल कर हादसे की सूचना दे दी गई। गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। परिजनों के आने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर के बाद एक कार भी टकराई
बताया जा रहा है कि ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर के बाद सामने से आ रही एक कार भी दोनों वाहनों से टकरा गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए जिससे उसमें सवार सभी लोगों की जान बच गई।

और पढ़े  सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु,तड़के 2:30 बजे खुले पट; उमड़ा आस्था का सैलाब

Spread the love
  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर बाबा महाकाल ने धारण किया दिव्य स्वरूप, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    Spread the love

    Spread the loveश्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर आज बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने…


    Spread the love

    बड़ा विमान हादसा टला: टेकऑफ से ठीक पहले प्लेन के इंजन में आई खराबी, नकुलनाथ-हरीश चौधरी सुरक्षित

    Spread the love

    Spread the loveछिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर मंगलवार सुबह बड़ा विमान हादसा टल गया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को लेकर भोपाल के लिए उड़ान भरने…


    Spread the love