अरविंद केजरीवाल- आम आदमी पार्टी ने बनाई अलग वेबसाइट,अपलोड किए फॉर्म 17सी,जानें क्या है इसमें..

 

प के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मतगणना से पहले शुक्रवार को चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। केजरीवाल ने एक्स पर दावा किया कि चुनाव आयोग ने कई बार अनुरोध करने के बावजूद फॉर्म 17-सी और हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ पर डाले गए वोटों की संख्या अपलोड करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में आप ने दावा कर एक वेबसाइट बनाई है, जिस पर हर विधानसभा के सभी फॉर्म 17सी अपलोड कर दिए हैं। इस फॉर्म में हर बूथ पर डाले गए वोटों का पूरा ब्योरा है।

यह पहली बार है कि जब किसी राजनीतिक दल ने फॉर्म 17-सी अलग वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिनभर में हर विधानसभा और हर बूथ का डाटा सूचीबद्ध कर पेश करेंगे, ताकि हर मतदाता तक इसकी जानकारी तक पहुंच सके। यह कुछ ऐसा है जो चुनाव आयोग को पारदर्शिता के हित में करना चाहिए था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं।

वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि जो काम चुनाव आयोग नहीं कर पाया वह केजरीवाल ने कर दिया। इतना गणित तो 10वीं के छात्र को भी आता है कि वह तीन घंटे में जोड़कर बता सकता है कि दिल्ली में कुल कितने वोट पड़े हैं। आखिर चुनाव आयोग फॉर्म 17-सी अपलोड क्यों नहीं कर रहा है।

और पढ़े  उज्बेकिस्तान के लिए रवाना हुए PM मोदी: एससीओ समिट में होंगे शामिल, जानिए क्यों खास है यह दौरा
  • Related Posts

    दिल्ली: आपके काम की खबर:- 35 से ज्यादा सड़कों पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कई जगह दोपहर बाद तक डायवर्जन

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले मोटरकेड रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि दो सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी की कई…

    अलर्ट: 2 साल बाद दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों का टूटा रिकॉर्ड, यमुनापार के अस्पतालों में बढ़े मरीज

    दिल्ली में दो साल बाद स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों का रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ष 2024 के बाद सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई…