हल्द्वानी- मुख्यमंत्री जब कुछ पल के लिए बन गए चित्रकार, दीवार पर पेंटिंग की, तस्वीरों में देखिए एक झलक

मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचने से पहले हल्द्वानी स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों के चौड़ीकरण का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों के सौंदर्यीकरण के तहत कुमाऊंनी संस्कृति पर बनाए गए भित्ति चित्रों की सराहना की। इन्हें देखकर धामी में कुछ पल के लिए चित्रकार जाग उठा, उन्होंने एक दीवार पर पेंटिंग की।

हल्द्वानी भ्रमण पर पहुंचे सीएम धामी ने नैनीताल रोड पर काठगोदाम से नरीमन चौराहे तक पैदल चलकर सड़क का निरीक्षण किया। सड़क के दोनों ओर बनाए गए भित्तिचित्र व पेंटिंग को नजदीक से देखा।

हल्द्वानी भ्रमण पर पहुंचे सीएम धामी ने नैनीताल रोड पर काठगोदाम से नरीमन चौराहे तक पैदल चलकर सड़क का निरीक्षण किया। सड़क के दोनों ओर बनाए गए भित्तिचित्र व पेंटिंग को नजदीक से देखा।

CM Pushkar Singh Dhami painted on a wall in haldwani

डीएम वंदना ने सीएम को बताया कि जाम की स्थिति के स्थायी समाधान के लिए सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाते हुए सड़क को नौ से 24 मीटर चौड़ा किया गया है। साथ ही इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कर दिया गया है।

CM Pushkar Singh Dhami painted on a wall in haldwani

डीएम ने आगे कहा कि इससे पर्यटक कुमाऊं की संस्कृति से लेकर पर्यटन, वाइल्डलाइफ, यहां के रहन-सहन से रूबरू हो सकेंगे।

CM Pushkar Singh Dhami painted on a wall in haldwani

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कुमार डब्बू, आयुक्त दीपक रावत, आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़े  हल्दूचौड़- सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…