हल्द्वानी- लोग अब देंगे इनकी मिसाल, राष्ट्रीय खेलों में धीनिधि ने 3 नए रिकॉर्ड भी बनाए

 

38वें राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को तैराकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें कर्नाटक की धीनिधि देसिंघु बेस्ट महिला स्वीमर चुनीं गईं। उन्होंने प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर यह खिताब हासिल किया। हालांकि धीनिधि शुरुआत में बच्चों में तैराकी के लिए प्रति जागरूकता लाना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने खुद तैराकी करना शुरू किया।

कर्नाटक के बंगलूरू की धीनिधि देसिंघु की उम्र मात्र 15 साल है। पेरिस 2024 ओलंपिक में 14 साल की उम्र में धीनिधि सबसे कम उम्र की भारतीय एथलीट थीं। कर्नाटक की रहने वाली धीनिधि देसिंघु के पिता दे सिंघु गूगल में साफ्टवेयर इंजीनियर और मां नर्स हैं। धीनिधि सात साल की उम्र से तैराकी कर रही हैं। इनकी मां ने बताया कि धीनिधि पढ़ने में काफी तेज है। घर के सामने एक पूल है, लेकिन वह काफी अव्यवस्थित था। धीनिधि ने उत्सुकता के चलते तैराकी के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। तब उन्होंने अपनी मां से पूल की दुर्दशा पर सवाल किया था। धीनिधि को लगा कि इतना शानदार खेल होने के बावजूद कोई नहीं आता। पहले तो धीनिधि ने लोगों को तैराकी प्रतियोगिता के बारे में बताना शुरू किया। ज्यादा परिणाम नहीं देखकर धीनिधि स्वयं उस पूल में तैराकी शुरू की। इनकी मां बताती है कि धीनिधि हमेशा से ही भारत का स्थान तैराकी में सर्वोच्च पर रखना चाहती थी।

यूं सुर्खियों में आईं थीं धीनिधि-
साल 2023 में धीनिधि सुर्खियों में आईं। तब धीनिधि ने 100 मीटर फ्री स्टाइल जूनियर और सब-जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 200 मीटर फ्री स्टाइल और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में दो और रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने गोवा में राष्ट्रीय खेलों में सात स्वर्ण पदक भी जीते और दोहा में विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया।

38वें राष्ट्रीय खेल में बनाए तीन रिकॉर्ड
उत्तरखंड राष्ट्रीय खेल में धीनिधि दे सिंघु ने नौ स्वर्ण, एक रजत और कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही धीनिधि ने आयोजन में तीन रिकॉर्ड भी बनाए। मंगलवार को 100 मीटर फ्री स्टाइल को धीनिधि ने 57.34 सेकंड में पूरा किया। गोवा नेशनल गेम्स में धीनिधि ने इस प्रतियोगिता को पूरा करने में 57.87 का समय लिया था। 29 जनवरी को धीनिधि ने 200 मीटर फ्री स्टाइल को 2:03.24 सेकंड में पूरा किया। गुजरात नेशनल गेम्स में हर्षिका रामचंद्र ने इसी प्रतियोगिता को 2:07.08 सेकंड में पूरा किया था। तीन फरवरी को धीनिधि ने 400 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता को 4:26.60 समय में पूरा किया था। गोवा नेशनल गेम्स में भव्या यह प्रतियोगिता 4:27:93 सेकंड में पूरी कर पाईं थीं।

और पढ़े  देहरादून: मंत्री रेखा आर्या से जुड़ी 210 करोड़ की कथित संपत्ति की जांच की मांग, अधिवक्ता पंकज ने दी शिकायत
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…