अयोध्या कांड: बड़ा खुलासा… कत्ल के बाद लाश को दूर तक घसीटा, निजी अंगों को किया क्षतिग्रस्त, कातिलों का कबूलनामा

Spread the love

 

योध्या कोतवाली इलाके में रहने वाली युवती की हत्या उसके गांव के ही तीन लोगों ने नशे की हालत में की थी। हत्या के बाद पहले शव छिपाने की कोशिश की। बाद में शव को काफी दूर तक घसीटा। निजी अंगों को क्षतिग्रस्त किया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया है।

सोमवार की सुबह प्रेसवार्ता में एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति की 22 वर्षीय पुत्री बृहस्पतिवार की रात लापता हो गई थी। शुक्रवार उसके कपड़े व खून के धब्बे अलग-अलग जगहों से मिले थे।

शनिवार को उसका शव गांव के बाहर स्थित एक सूखी नहर में मिला था। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही थी। छानबीन के दौरान गांव के ही दिग्विजय सिंह, विजय साहू और हरीराम कोरी का नाम प्रकाश में आया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म स्वीकार किया।
Ayodhya Murder Case Big reveal girl body was dragged for a long distance after murder

 

आईटीआई कॉलेज का चौकीदार है मुख्य आरोपी
सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह निजी आईटीआई कॉलेज का चौकीदार भी है। वह पहले से युवती के घर आता-जाता था। कुछ दिन पहले युवती के भाई ने उसे घर आने से रोका था। इसी बात से वह उसके परिवार से खुन्नस रखता था। बृहस्पतिवार रात दिग्विजय अन्य दो आरोपियों के साथ शराब पी थी। इसी दौरान युवती भागवत कथा में शामिल होने आई तो उनकी नजर उस पर पड़ी। वहां से लौटते समय उन्होंने युवती को दबोच लिया और खेत-खलिहान के रास्ते घटनास्थल पर ले गए।
Ayodhya Murder Case Big reveal girl body was dragged for a long distance after murder

 

और पढ़े  Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SCने मांगी स्टेटस रिपोर्ट, जारी किया नोटिस
बाथरूम में फैला था खून ही खून
वहां तीनों ने मिलकर युवती की जमकर पिटाई की। मरणासन्न हालत में लाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया। असफल हुए तो उसके निजी अंगों पर हमला कर दिया। अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसे आईटीआई कॉलेज में बने बाथरूम में लाया और बालू के ढेर पर रख दिया।
Ayodhya Murder Case Big reveal girl body was dragged for a long distance after murder

 

निजी अंगों पर गहरे घाव होने से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा जो बाथरूम में फैला था। लगभग छह घंटे तक शव बाथरूम में रखने के बाद तीनों मिलकर उसे नाले की तरफ ले गए और घटना को दूसरा रूप देने के लिए सूखे नाले में फेंककर हाथ-पैर बांध दिया। इस दौरान उसे काफी दूर तक घसीटा गया, जिससे उसके शरीर पर कई गहरे जख्म बन गए।

 


Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love