अयोध्या: भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू पर अभद्र टिप्पणी का ऑडियो वायरल, केस दर्ज

 

 मिल्कीपुर उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा के पूर्व विधायक और कद्दावर ब्राह्मण नेता इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू पर अभद्र टिप्पणी का ऑडियो वायरल हो रहा है।

इस मामले में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ फेक ऑडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मिल्कीपुर के इनायतनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

सोशल मीडिया पर शिवेंद्र सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के देवर अंकुर सिंह का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शिवेंद्र सिंह ने कहा कि ऑडियो पुराना और फेक है।

उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए सपा कार्यकर्ता ऑडियो वायरल कर रहे हैं। शिवेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक खब्बू तिवारी पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता हैं।

और पढ़े  UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…