अयोध्या- अयोध्या के धर्मगुरुओं ने गदा भेटकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का स्वागत कर दिया आशीर्वाद

 

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन पर साधु संतों ने गदा भेटकर साफा बांधकर उनका स्वागत सम्मान वेद मन्त्रों के साथ किया। सिद्ध पीठ करतारिया मंदिर के बाल योगी महंत रामदास महाराज ने अखिलेश यादव को गदा भेंट किया। अंग वस्त्र भेंट किया, उनका तिलक लगाकर स्वागत कर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान बाल योगी महंत रामदास जी महाराज ने कहा कि अयोध्या के सभी साधु संत अखिलेश यादव जी के साथ हैं। अयोध्या में जो विकास सपा सरकार में हुआ वह एक नजीर और मिशाल है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में सपा सरकार में बहुत ही सराहनीय कार्य हुए हैं। अयोध्या की जनता अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने हेतु मिल्कीपुर से सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को भारी मतों से जिताएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या के साधु संतों का आशीर्वाद है कि सपा से प्रत्याशी अजीत कुमार की भारी मतों से जीत होगी।
इस मौके पर अयोध्या के पहलवान महंत मनी रामदास जी महाराज और अन्य साधु संत महंत आदि उपस्थित रहे और सभी ने अखिलेश यादव का स्वागत कर अपना आशीर्वाद प्रदान किए।
इस मौके पर मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी अजीत कुमार, सपा सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री पवन पांडे, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव आदि हजारों लोग उपस्थित उपस्थित रहे।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…