नैनीताल- बंद मकान में लगी आग, लपटों ने लिया विकराल रूप, घरों से बाहर निकले लोग

Spread the love

 

नैनीताल के आयारपाटा क्षेत्र में न्यू परारी कॉटेज के पास एक बंद मकान में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इस दौरान मकान के प्रथम तल में रखी बुरादे लकड़ियां आग की चपेट में आ गई, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी। सूचना पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

मंगलवार तड़के नैनीताल जिले के आयारपाटा क्षेत्र में एक बंद मकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। तब तक मकान के  प्रथम तल में रखी लकड़ियों ने आग पकड़ ली थी। जिसने विकराल रूप ले लिया था। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल को सूचित कर दिया। सूचना के बाद फायर टेंडर समेत मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान किसी कारोबारी का है जो दिल्ली में रहता है। बंद मकान में देर रात लगभग 12 बजे कुछ लड़कों के बोलने की आवाज आई। नशेड़ियों की अराजकता की डर से वह बाहर नहीं आये और सो गए। लेकिन सुबह लगभग तीन बजे मकान के प्रथम तक में भयानक आग लगी हुई थी। बताया कि प्रथम तल में गोदाम बनाया गया था। जिसमें लकड़ी रखी हई थी। जो आग की चपेट में आकर जल गई।

एफएसओ किशोर उपाध्याय ने बताया कि अराजक तत्वों की ओर से आग लगाने की बात सामने आ रही है। घर में लकड़ी होने के चलते आग धधक गई और विकराल रूप ले लिया। लेकिन दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। बताया कि आग से कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- लैब तकनीशियनों को संशोधित वेतनमान देने का दिया आदेश, HC ने राज्य सरकार की ओर से दायर अपील को खारिज किया

Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love