सैनिक स्कूल- भारत के 33 सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा की तारीख हुई घोषित, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने पूरी कीं तैयारियां

सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा इस बार पांच अप्रैल को आयोजित होगी। इससे पूर्व हर बार जनवरी के प्रथम सप्ताह में यह परीक्षा आयोजित होती थी और इस बार परीक्षा को लेकर जो भ्रम की स्थिति थी, वह भी अब स्पष्ट हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

बता दें कि देशभर में चल रहे भारतीय रक्षा मंत्रालय के 33 सैनिक स्कूल अपने आप में भारतीय सेवा में अधिकारी बनने की दिशा में पहली सीढ़ी होते हैं। सैनिक स्कूल में अध्ययन करने के बाद भारतीय सेवा के उच्च शिखर तक अब तक कई अधिकारी पहुंचे हैं। हर बार सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा जनवरी पहले सप्ताह में पड़ने वाले रविवार को होती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश को लेकर आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए 25 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन का समय रखा था और 24 जनवरी तक फीस ऑनलाइन जमा की जानी थी।

इसके बाद इस परीक्षा को फरवरी प्रथम सप्ताह में आयोजित किए जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सभी कयासबाजी पर विराम लगाते हुए प्रवेश परीक्षा की तिथि पांच अप्रैल घोषित कर दी है। इस बारे में रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

परीक्षा आयोजित करने को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से दिशा-निर्देश सभी परीक्षा केंद्रों को भेजे जा चुके हैं। पांच अप्रैल को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। – वीएस डंगवाल, ग्रुप कैप्टन प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल।

और पढ़े  हल्द्वानी: रानीबाग चित्रशिला घाट मंदिर पर हंगामा, पहाड़ी आर्मी के पदाधिकारियों समेत 6 हिरासत में
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…