राष्ट्रीय खेल: खिलाड़ियों को खूब भा रहे है पहाड़ी उत्पाद,राष्ट्रीय खेलों में लगे स्टॉलों पर 53 हजार के सामान बिके

Spread the love

 

राष्ट्रीय खेलों के बदौलत एक ओर उत्तराखंड को देशभर में नई पहचान मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर देशभर से उत्तराखंड के नैनीताल जिले में राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों को यहां के पहाड़ी उत्पाद भी बेहद पसंद आ रहे हैं। विभिन्न महिला समूहों की ओर से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स हल्द्वानी और होटलों में लगाए गए पहाड़ी उत्पादों के स्टॉलों से खिलाड़ियों की ओर से खूब खरीदारी की जा रही है। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों की ओर से अभी तक 53,200 रुपये से ज्यादा के पहाड़ी उत्पादों की ब्रिकी की जा चुकी है।

ऐपण, पिछौड़ा, दाल, अचार और मिलेट्स लड्डू आए पसंद
हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने आए देशभर के खिलाड़ियों को नैनीताल जिले की महिला समूहों की ओर से तैयार पहाड़ी उत्पाद पसंद आ रहे हैं। खिलाड़ियों की ओर से महिलाओं के हाथों से बनाए गए ऐपण, पिछौड़ा, जूट बैग, पर्स, पेंटिंग, सोविनियर, अचार, जूस, दालें, मिलेट्स लड्डू आदि खूब खरीदे जा रहे हैं। साथ ही होटल में ठहरे खिलाड़ियों की ओर से भी वहां लगाए गए स्टॉलों से पहाड़ी उत्पाद की खरीदारी की जा रही है।

एनआरएलएम विभाग की ओर से मिल रहा सहयोग
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ( एनआरएलएम ) की ओर से महिला समूहों की आजीविका बढ़ाने के लिए पहाड़ी उत्पादों से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। महिला समूहों को योजनाओं का लाभ देकर विभिन्न स्टॉल लगाकर पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

38th National Games Uttarakhand: Pahari products are being liked by players across the country

देशभर के खिलाड़ियों को उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पाद पसंद आ रहे हैं। खिलाड़ियों की ओर से महिलाओं के हाथों से बने पहाड़ी उत्पादों को खूब खरीदा जा रहा है। अब तक 53,200 रुपये से ज्यादा की ब्रिकी हो चुकी है। इतनी बिक्री के लिए सामान्य दिनों में दो से तीन महीने का समय लगता था। मात्र छह-सात दिन में हुई बंपर बिक्री से महिला समूहों की सदस्यों का मनोबल बढ़ेगा। – चंद्रा फर्त्याल, सहायक परियोजना निदेशक, डीआरडीए।

Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस
  • Related Posts

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love