लालकुआँ- युसीसी लागू करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।

Spread the love

 

त्तराखंड को समान नागरिक संहिता कानून को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने की खुशी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालकुआँ विधानसभा के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का के आवास पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यूसीसी लागू करने के लिए आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि यूसी सी किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि इससे अब राज्य में सभी धर्मों की महिलाओं को एक समान अधिकार मिलेगा। यूसीसी से महिलाएं सशक्त होंगी। हलाला प्रथा,बहुविवाह, बाल विवाह पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि ये कानून सिर्फ कु-प्रथा खत्म करने के लिए है,किसी की धार्मिक पूजन परम्परा पर कोई बदलाव नहीं होगा।उन्होंने कहा कि इस कानून से कई प्रथाओं पर विराम लगेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: दून अस्पताल की इमरजेंसी में तोड़फोड़- पंजीकरण काउंटर का शीशा टूटा, पर्चा न बनाने का आरोप, हुआ हंगामा
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love