शाहजहांपुर:-14 महिने बाद कंकाल ने खोला राज, शिक्षक ने की थी 12वीं की छात्रा की हत्या।

Spread the love

 

 

यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार द्वारा एक सनसनीखेज खुलासा किया गया है. जिसमें एक वर्ष 15 माह पहले निगोही थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत से बरामद हुए कंकाल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल निगोही थाना क्षेत्र के गांव हरसेली के रहने वाले पीड़ित सुरेश कुमार पुत्र रामलाल द्वारा निगोही थाने पर प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा अपराध संख्या 623/24 दर्ज करवाया गया था. जिसमें मुख्य आरोपी सहित तीन अन्य लोगों को वादी ने अपनी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद किया गया था, विवेचना के दौरान पुलिस ने 7/3/2024 को अपहर्ता के शव का कंकाल श्याम पाल सिंह निवासी ग्राम हरसेली के गन्ने के खेत से बरामद किया गया था. पुष्टि के लिए पुलिस द्वारा डीएनए टेस्ट कराया गया इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्य संकलन करने के बाद विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष व डीएनए रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई और आरोपी टीचर अमर सिंह को एक वर्ष 15 माह बाद घटना का दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया गया है।

उपरोक्त मामले में पुलिस द्वारा गठित की गई टीम द्वारा खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपए नगद पुरस्कार एवं अन्य टीमों को 25 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा की गई है।

 


Spread the love
और पढ़े  13 लाख वाहनों के ट्रैफिक चालान माफ, UP सरकार के अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, जानें...
  • Related Posts

    Cabinet  बैठक: पंचायत आरक्षण आयोग, 1010 बेड अस्पताल समेत 12 प्रस्ताव पास, पढ़ें बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveयोगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण…


    Spread the love

    शादी से इनकार पर की थी डीएलएड छात्रा की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveबरेली के सीबीगंज इलाके में शीशगढ़ निवासी डीएलएड छात्रा नीतू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने रविवार रात टियूलिया अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में…


    Spread the love