अयोध्या: नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

 

कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के सहनवा गांव के बाहर एक युवती का शव नग्न अवस्था में मिला है। युवती दो दिन से लापता थी। परिजनों व स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। क्षेत्र के सहनवा निवासी 22 वर्षीय एक युवती पिछले दो दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा शुक्रवार को कोतवाली अयोध्या में दर्ज कराया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इस बीच शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक नाले के पास युवती का शव नग्न हालत में पाया गया है।

खून से सने हुए युवती के कपड़े भी शव से थोड़ी दूरी पर पड़े मिले हैं। मौके पर आई पुलिस ने छानबीन शुरू की है। कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…