अयोध्या- रामनगरी में शान से लहराया तिरंगा, छपिया में तिरंगे के रंग में रंगे भगवान, धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस ।

Spread the love

राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर झंडारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गणतंत्र के अवसर पर राम नगरी अयोध्या में तिरंगा शान से लहराया।

पुलिस लाइन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। पुलिस के जवानों ने कदमताल मिलाया और शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तिरंगा झंडा फहराया गया।

सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान हर तरफ उल्लास छाया रहा।


Spread the love
और पढ़े  जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love