अयोध्या: महाकुंभ के कारण रामनगरी में उमड़ा जनसैलाब, भारी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु

 

हाकुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के कारण अयोध्या में भी भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महाकुंभ जाने वाले और वापस लौटने वाले श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे हैं जिससे कि भीड़ बढ़ रही है। नगर में दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत ज्यादा है। प्रयागराज से कुंभ स्नान करने के बाद श्रद्धालु अयोध्या धाम होते हुए जा रहे हैं। जो कुंभ में जा रहे हैं वो भी अयोध्या धाम होते हुए जा रहे हैं इस तरह से दोनों तरह की भीड़ यहां है।

आज लाखों की संख्या में लोग यहां आए हुए हैं। अयोध्या को सुगम दर्शन के लिए जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक का डायवर्जन किया गया है। बैरिकेड लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। भीड़ बढ़ने पर बैरिकेड लगा कर रोका जा रहा है।

महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान अयोध्या में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा भारी भीड़ की मौजूदगी बनी रहेगी।
और पढ़े  जन्माष्टमी पर मथुरा आ रहे CM योगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर करेंगे गोपूजन, 1051 करोड़ की देंगे सौगात
  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…