प्रयागराज महाकुंभ महाकुंभ 2025: महाकुंभ में मीडिया को आने से रोकने पर IAS विजय किरण आनंद को आया गुस्सा, लगा दी फटकार

 

प्रयागराज में चल रहे दिव्य और भव्य महाकुंभ को लेकर देशभर में उत्सुकता देखने को मिल रही है. मीडिया में भी महाकुंभ की कवरेज हो रही है. लेकिन हाल में कुछ ऐसी घटनाएं देखने को मिली जहां मीडिया को कुंभ क्षेत्र में आने से रोकने की कोशिश की गई. पास दिखाने के बाद पत्रकारों को जाने से रोका गया. ये बाद जब मेला अधिकारी आईएएस विजय करण आनंद को पता चली तो वो काफी नाराज हो गए और उन्होंने वहीं पर ज़िम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई.

मेला अधिकारी IAS विजय किरण आनंद ने महाकुंभ में पत्रकारों को रोके जाने पर गुस्सा ज़ाहिर किया और वॉकी टॉकी पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को फटकार लगाई. उनके द्वारा पदाधिकारियों को फटकार लगाने का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो निर्देश देते नजर आ रहे हैं कि किसी भी ऐसे पत्रकारों को मेला क्षेत्र में आने से नहीं रोका जाए जिनके पास आधिकारिक पास है.

मीडिया को रोके जाने पर लगाई फटकार
विजय किरण आनंद ने वॉकी टॉकी पर निर्देशित करते हुए कहा कि उन लोगों को बता दीजिएगा कि अगर मीडिया के लोग कोई आधिकारिक पास दिखा रहा है. उनके द्वारा प्रमाणित पास दिखाया जा रहा है तो उन्हें मेला क्षेत्र में आने से प्रतिबंधित न करें. अगर कोई ऐसा करता है तो उत्तरदायित्व निर्धारित करेंगे. शासन की प्रतिबद्धिता है कि मेले से संबंधित सभी जानकारियां मीडिया के द्वारा सभी पटलों पर प्रदर्शित किया जाए.

उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रतिकूल काम न करें, इसके लिए बार-बार बताना पड़ेगा कि कृपया करके कंट्रोल रूप से सारे कंट्रोल रूम में ये संदेश तुरंत पहुंचा दीजिए. दरअसल महाकुंभ में इन दिनों मीडिया का जबरदस्त जमावड़ा है. बड़ी संख्या में नेशनल, प्रिंट, यूट्यूबर और तमाम सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर महाकुंभ क्षेत्र में घूम रहे हैं. इन्ही में कुछ ऐसे भी जो कुंभ में व्यूज और लाइक्स के चक्कर में वीडियो बना रहे हैं जिन्हें लेकर साधु संतों ने भी आपत्ति जताई थी. जिसके बाद इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि कोई भी ऐसा शख्स मेला क्षेत्र में न आए तो मेले की गरिमा के विरुद्ध हो.

और पढ़े  एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़
  • Related Posts

    बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

    बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के…

    यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

    बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान से प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में ओएमआर शीट व पेपर की…