अयोध्या- महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट के नए डायरेक्टर विनोद कुमार ने संभाला कार्यभार

अयोध्या एयरपोर्ट पर वाराणसी एयरपोर्ट से स्थानांतरित होकर एयरपोर्ट निदेशक बने विनोद कुमार का कहना था कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होगी एअरपोर्ट पर यात्रियों को सुविधाएं मुहैय्या कराना, बीते 20 जनवरी को अयोध्या एयरपोर्ट पर बतौर एयरपोर्ट डायरेक्टर अपना कार्यभार संभालने वाले अयोध्या एयरपोर्ट के यह दूसरे डायरेक्टर होंगे, इत्तेफ़ाकन अयोध्या एयरपोर्ट के पहले डायरेक्टर का भी नाम विनोद कुमार ही था जिन्हें यहां से स्थानांतरित कर दिल्ली स्थित भारतीय विमानपत्तन मुख्यालय भेजा गया है, नए डायरेक्टर विनोद कुमार बीते लगभग 10 सालों से वाराणसी एयरपोर्ट पर सीएंडएस विभाग के मुखिया थे, उनका कहना था कि अयोध्या एयरपोर्ट आने वाले समय में देश का एक महत्वपूर्ण एयरपोर्ट होगा, अयोध्या एयरपोर्ट पर आने वाले समय में दिन रात विमानों की आवाजाही होगी, जिसके लिए हमें एयरपोर्ट को और बेहतर बनाना होगा।

और पढ़े  बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…