हल्द्वानी- तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने मारी स्कूटी को जोरदार टक्कर उड़े परखच्चे, पेड़ भी टूटा, युवक की मौत

 

ल्द्वानी के रामपुर रोड हाईवे पर बुधवार रात सवा आठ बजे तेज रफ्तार एक्सयूवी 500 ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। उसके बाद कार हवा में उछली और एक बड़े पेड़ को तोड़ते हुए पलट गई। वाहन की स्टेपनी पेड़ पर लटक गई तो एक पहिया खेल पर जा गिरा। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई, नाबालिग कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

किशनपुर गुरुद्वारा रामपुर रोड निवासी सागर नेगी (36) अपने घर से स्कूटी से मुख्य मार्ग पर आया और सड़क पार करने लगा। इसी दौरान राधा स्वामी सत्संग परिसर पंचायत घर के मोड़ पर हल्द्वानी की तरफ से 100 से ज्यादा की स्पीड में आ रही एक्सयूवी 500 की चपेट में स्कूटी सवार आ गया। स्कूटी वाहन के अगले हिस्से में फंस गई। चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और लहराती एक्सयूवी में फंसे स्कूटी व उसके सवार को 150 मीटर तक घसीटते ले गया।

आगे अचानक से एक्सयूवी उड़ते हुए सोबन सिंह नेगी के जनरल स्टोर की दुकान के सामने लगे पेड़ को तोड़कर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ ही जड़़ से कटकर झुक गया। वाहन की स्टेपनी पेड़ पर लटक गई। एक पहिया निकलकर खेतों में जा पहुंचा। पलटते ही स्कूटी व इसमें सवार युवक वाहन से 50 मीटर दूर जाकर गिरे। स्कूटी पूरी तरह से पिचक गई थी। ज्यादा खून बहने की वजह से स्कूटी सवार मौके पर तड़पने लगा। कार में एयरबैग खुलने की वजह से नाबालिग चालक बेहोश हो गया। आसपास के लोगों की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल भेजा। नजदीक ही गांव होने पर सागर के परिवार वाले आए और निजी अस्पताल नीलकंठ ले गए। यहां से रेफर होने पर परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

उधर टीपीनगर चौकी प्रभारी जगदीप सिंह ने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में नाबालिग चालक का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी हल्द्वानी राजेश यादव ने कहा कि एक युवक की मौत हुई है। वाहन कब्जे में ले लिया और चालक हिरासत में है।

और पढ़े  देहरादून: बहन के साथ घर जा रहे बैंककर्मी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…