रानीखेत- देर रात लगी झुग्गियों में आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, हुआ भारी नुकसान

Spread the love

 

रानीखेत के बद्री व्यू इलाके में नई बस्ती के समीप देर रात दो झुग्गियों में आग लग गई। झुग्गियों में कबाड़ रखा हुआ था, जो आग को तेजी से फैलाने का कारण बना। आग धीरे-धीरे पास के आवासीय भवनों की ओर बढ़ने लगी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि झुग्गियों और कबाड़ का काफी नुकसान हुआ है।

रहमत हुसैन के कबाड़ गोदाम में देर रात्रि आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर देर रात 2 बजे करीब आग पर काबू पाया गया।  कबाड़ होने की वजह से आग बेकाबू हो रही थी।– वंश नारायण यादव, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत 


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: संवाद- CM धामी बोले, चार साल में 11 हजार लोगों को मिला स्वरोजगार, वेन को दिखाई हरी झंडी
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love