दरिंदा दामाद- मोहित ने मेरे कपड़े तक फाड़ दिए- घर के अंदर घुसकर हथौडे  से किया हमला 

 

रीदाबाद स्थित सुभाष कॉलोनी में रहने वाली मां व उसकी बेटी के ऊपर दामाद ने घर के अंदर घुसकर हथौड़ा से हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सुभाष कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि 13 जनवरी की शाम को वह अपनी मां रामबती व भतीजा तुषार उम्र 5 साल के साथ घर के अंदर मौजूद थी। तभी दामाद अपने साथियों को लेकर दो गाड़ियों में सवार होकर आए। सभी बदमाशों के हाथों में डंडा व हथौड़ा था। घर का गेट लगा होने की वजह से सभी बदमाश गेट कूदकर घर के अंदर घुस गए। जिसमें उनका जीजा नीमका गांव निवासी मोहित भी था।

आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो मोहित ने गलत नियत से उनके शरीर पर हाथ मारा और फिर गाली गलौज करने लगे। युवती ने शोर मचाया तो जीजा उसको पकड़ कर बाहर खींचने लगा और मेरे कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान उनकी मां बीच बचाव करने के लिए आई तो आरोपी मोहित व उसके साथियों ने मारपीट की। आरोपियों ने उनके घर के अंदर खड़ी बाइक और स्कूटी को तोड़ दिया। फिर मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए।

और पढ़े  आज से हो रहे ये बड़े बदलाव: गैस सिलिंडर से लेकर दूध तक, जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता
  • Related Posts

    बड़ा धमाका- बोलिविया के सैन्य अड्डे में धमाका, 10 की मौत और 60 से ज्यादा घायल

    बोलीविया में शुक्रवार को एक सैन्य परिसर में हुए जोरदार विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी। स्थानीय स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का के मुताबिक, हादसे में कम से कम 10 लोगों…

    रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 भारत में लॉन्च: मिला बड़ा इंजन और एडवांस्ड ट्रिपर नेविगेशन, जानें कीमत..

    रॉयल एनफील्ड ने देश में अपनी नई एडवेंचर बाइक Himalayan 440 (हिमालयन 440) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल कंपनी के पोर्टफोलियो में ज्यादा एडवांस्ड…