अयोध्या- मकर संक्रांति पर बालक राम को अर्पित किया गया छप्पन भोग, दर्शनार्थियों में वितरित किया गया प्रसाद

कर संक्रांति के पावन अवसर पर  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से श्रीरामलला को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद समस्त प्रसाद को दर्शनार्थियों में वितरित किया गया। स्नान पर्व होने के कारण मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। सरयू में स्नान का क्रम ब्रह्म मुहूर्त से ही प्रारंभ हो गया। श्रीरामलला के दर्शन के लिए भी अधिसंख्य श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा प्रतिष्ठा द्वादशी में सम्मिलित होने आए अनेक लोग अभी भी रामनगरी में ठहरे हुए हैं।

प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन के कारण बड़ी संख्या में नगर में दर्शनार्थियों का आना जारी है। रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर नगर में तीन दिवसीय प्रतिष्ठा द्वादशी मनाई गई।

 

दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए दर्शन का समय भी बढ़ा दिया गया है। दर्शन के लिए मंदिर रामभक्तों की कतार लगी रहती है।
Chappan bhog offered to Ramlala on Makar Sankranti.

रामलला को छप्पन भोग अर्पित करने के बाद दर्शनार्थियों में वितरित किया गया।
Chappan bhog offered to Ramlala on Makar Sankranti.

श्रृंगार और पूजन के बाद रामलला भव्य रूप में नजर आए। हर दर्शनार्थी उनकी छवि को बस अपनी नजरों में बसा लेना चाहता था।
और पढ़े  UP: अंकित बालियान के दो हत्यारे ढेर, शामली के औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़, 20 से ज्यादा गोलियां लगीं
  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…