अयोध्या: हटाए गए विवादों से घिरे हैदरगंज एसओ मोहम्मद अरशद, जानें अब किसे मिली कमान

Spread the love

योध्या में हैदरगंज थाना के प्रभारी रहे मोहम्मद अरशद को विवादों के बाद हटा दिया गया है। उनके स्थान पर दर्शन नगर चौकी इंचार्ज रहे विवेक राय को तैनाती दी गई है। इसके अलावा दो और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।

हैदरगंज थाना क्षेत्र में किशोरी के आत्महत्या के बाद परिजनों ने शिक्षक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के परिजनों ने थाना अध्यक्ष मोहम्मद अरशद के खिलाफ आरोपी की मदद करने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया था। इसमें जिले के ब्राह्मण संगठनों और भाजपा व सपा के नेता भी शामिल हुए थे।

 

विवेक राय को थानाध्यक्ष बनाया गया

वरिष्ठ भाजपा नेता करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में परिजनों ने पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार और एसएसपी राजकरन नय्यर से भी मुलाकात की थी। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सोमवार को एसएसपी ने थाना अध्यक्ष मोहम्मद अरशद को हटाकर लाइन हाजिर किया है। उनके स्थान पर दर्शननगर चौकी इंचार्ज रहे विवेक राय को थानाध्यक्ष बनाया है।


Spread the love
और पढ़े  तेल कंपनियों का दावा, UP में पेट्रोल डीजल व एलपीजी का कोई संकट नहीं, CM की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love