Today Horoscope 31 DECEMBER 2024 आज साल के आखिरी दिन जानें कैसा रहेगा इन राशि वालों का हाल,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ||

Spread the love

31 दिसंबर को पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पौष माह इस तिथि पर पूर्वाषाढा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 12:03 से 12:45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 14:59-16: 16 मिनट तक है। चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। मौटे तौर पर आज के राशि की बात करें तो मेष राशि वालों को प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।। वृषभ राशि वालों के खिलाफ विरोधी षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। । सिंह राशि वालो को  संतान मनमाने व्यवहार के कारण समस्या होगी। बाकी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं…

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसके बाद प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती हैं। आप ऑफिस के सभी कामों को लेकर योजना बनाकर चलें। आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। नौकरी को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से समस्याएं कम होंगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपके किसी नई नौकरी के प्रयास बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी से पारिवारिक मामलों को लेकर खटपट हो सकती है, लेकिन आपको उनकी बातों को समझना होगा। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 20 March 2026 आज बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत और मिलेगा शानदार मौका, पढ़ें दैनिक अपना दैनिक राशिफल ।

मिथुन राशि-
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए छुटपुट लाभ दिलवाने वाला रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो उसके लिए आपको उनसे माफी मांगनी होगी। पारिवारिक दायित्व का आप आसानी से पूर्ति कर पाएंगे। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। लापरवाही के कारण आप परेशान रहेंगे। बिजनेस में यदि आपने कोई बदलाव किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपको कोई सम्मान मिल सकता है। आपने यदि संतान से किसी काम को लेकर कोई उम्मीद लगाई थी, तो आप उस पर खरे उतरेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपके सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी और आपको व्यापार में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें जीवन साथी को साथ अवश्य लेकर जाए। नहीं तो आप दोनों के बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बिजनेस कर रहे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से भय बना रहेगा।

कन्या राशि-
आज का दिन आपके घर परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायर होने से परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी को आयोजित कर सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत और धैर्य दोनों को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 23 March 2026 आज इन राशियों की सुख-सुविधाओं में हो सकता है इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

तुला राशि-
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अधिकारियों की नजरों में आंखों का तारा बनेंगे। वहीं यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाना चाहिए। आपको मानसिक शांति  मिलेगी। किसी निराशाजनक समाचार को सुनकर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको धैर्य बनाकर रखना होगा।

वृश्चिक राशि-
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र की उधेड़बुन में लगे रहेंगे,  आप अपने पारिवारिक मामलों में बिना सोचे-समझे कोई बात ना बोले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देखा आपको खुशी होगी। पूजा-पाठ आदि में आपका खूब मन लगेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई काम बहुत ही सोच समझकर करना होगा। किसी काम को लेकर आप योजना बनाकर चले, तो बेहतर रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को विघ्न डालने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि-
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दिखा रहा है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई परिजन आपके लिए कोई इन्वेस्टमेंट प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप कोई बात बहुत ही सोच समझकर करें। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी अनजान व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

और पढ़े  Today Horoscope 22 March 2026 आज इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।

कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है।  बिजनेस में किसी योजना पर विराम लग सकता है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। आप किसी काम को यदि फायदे को लेकर करेंगे, तो उसमें आपको नुकसान अवश्य होगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें समस्या हो सकती है। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको यदि नौकरी में बदलाव के लिए कोई ऑफर मिले, तो आप उसे तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं।

मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  इसलिए आप कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आप अपने घर की साफ सफाई व रंगाई पुताई पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा परेशान तो करेंगे, लेकिन आप उन्हें बातचीत के जरिए दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 26 March 2026 इन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। अपने कामों में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं,…


    Spread the love

    Today Horoscope 25 March 2026 आज इन राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी और बन रहे है अचानक धन लाभ के योग, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खास तौर पर किसी कानूनी मामले में राहत और सफलता के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपके बॉस…


    Spread the love