अयोध्या- रामनगरी में बछड़े की पूंछ से गिर रहा है दूध, बना कौतूहल का विषय

Spread the love

 

योध्या में एक बछड़े की पूंछ से लगातार गिर रहा दूध कौतूहल का विषय बना हुआ है। बताया गया कि पिछले कई दिनों से बछड़े की पूंछ से लगातार दूध टपक रहा है। उस दूध को बछड़ा स्वयं भी पी रहा है।

मामला विकासखंड मया बाजार अंतर्गत ढखैया बेरा गांव का है। यहां के निवासी शिवप्रसाद यादव के यहां करीब छह महीने के एक बछड़े की पूंछ से दूध टपकने का मामला प्रकाश में आया है। यह बछड़ा भोर से दिन में 11 बजे तक दूध देता है।

दूध जैसा पदार्थ ही गिर रहा है

बछड़ा स्वयं पूंछ को चूसकर बार-बार दूध को पी रहा था। पशुपालक ने जब इस पर ध्यान दिया तो उन्हें दूध जैसा कुछ दिखाई पड़ा। डॉक्टर को बुलाया गया। मौके पर आए पशु चिकित्सक डॉ़ अनिल यादव ने जब देखा तो वह भौचक रह गए। उन्होंने पूंछ से गिर रहे दूध को सूंघकर बताया कि दूध जैसा पदार्थ ही गिर रहा है।

 

ऐसे बछड़े अक्सर पूंछ से दूध देते हैं

क्षेत्र के प्रख्यात पंडित रामजी तिवारी ने जब बछड़े को देखा तो उन्होंने कहा कि यह भादव माह के बृहस्पतिवार को पैदा हुआ था, ऐसे बछड़े अक्सर पूंछ से दूध देते हैं। फिलहाल बछड़े को देखने के लिए दूर-दराज के गांव से लोग आ रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  CM Yogi-: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की
  • Related Posts

    हैवानियत- मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।…


    Spread the love

    CM Yogi-: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the love सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर पहले जलाभिषेक किया उसके बाद महंत नारायण गिरी ने पटका पहना…


    Spread the love