पीलीभीत मुठभेड़: आतंकियों के मददगारों की तलाश में जुटी एनआईए… निघासन के खड़रिया फार्म पहुंची एनआईए, एक घंटे पूछताछ

 

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकवादियों का स्थानीय कनेक्शन तलाशने के लिए एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) की टीमों ने तराई में डेरा जमा रखा है। पुलिस भी जांच कर रही है। बुधवार को उस होटल का भी पता चल गया है, जिसमें तीनों आतंकी रुके थे। तीनों आतंकी पूरनपुर के होटल हर जी में रुके थे, जिसका फुटेज भी सामने आया है।

होटल हर जी में रुकने की पुष्टि के बाद एनआईए और पीलीभीत पुलिस ने लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र का रुख किया है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात जांच एजेंसियों ने निघासन क्षेत्र के खड़रिया फार्म निवासी व्यक्ति के घर पहुंचकर जांच की। टीमें करीब एक घंटे तक खडरिया फार्म में रही। गहन पूछताछ के बाद टीम वापस आईं।

 

एक घंटे तक की पूछताछ 
बुधवार को पूरे दिन एनआईए की टीम खीरी में पहुंचने की सुगबुगाहट थी, लेकिन शाम तक कोई सूचना नहीं मिली। देर रात करीब तीन बजे पीलीभीत पुलिस के साथ ही एनआईए की टीम निघासन पहुंची। यहां खड़रिया फार्म निवासी स्वर्गीय गुरुनाम सिंह के घर पहुंची। एक घंटे पूछताछ के बाद टीम वापस चली गई। टीम ने गुरुनाम सिंह के परिजनों से क्या पूछताछ की, इस पर कोई कुछ ही बोलने को तैयार नहीं है।

23 दिसंबर की सुबह हुई थी मुठभेड़ 
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में 23 दिसंबर की सुबह मुठभेड़ में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकी वरिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह और जसनप्रीत सिंह मारे गए थे। आतंकियों के पास से दो मॉडीफाइड एके-47, दो ग्लॉक पिस्टल (ऑस्ट्रिया निर्मित), काफी संख्या में कारतूस के अलावा तीन मोबाइल फोन भी मिले थे।

और पढ़े  ध्यान दें: चार ट्रेन चलेंगे देरी से, ये एक्सप्रेस 60 मिनट लेट, यहां देखें...

तीनों पंजाब में गुरदासपुर जिले के रहने वाले थे। उन पर कलानौर थाने की बख्शीवाल चौकी पर हमला करने का आरोप था। वहां वारदात को अंजाम देकर तीनों आतंकी पूरनपुर भाग आए थे। पुलिस जांच के मुताबिक तीनों यहां होटल में रुके थे। अब पुलिस तीनों आतंकियों का स्थानीय कनेक्शन पता करने में जुटी है।

  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…