अयोध्या- बालक राम के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत, गोवा के पूर्व सीएम ने एक देश एक चुनाव का किया समर्थन

 

राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया है, लक्ष्मीकांत परसेकर ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से समय के साथ-साथ धन भी बचेगा, केंद्र सरकार का ये अच्छा फैसला है, चुनाव के दौरान जो समय और धन की बर्बादी होती है उसे बचत होगी, बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं की हत्या पर लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि सरकार को इसकी चिंता है हमारा शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री जिन्होंने राम मंदिर बनवाया बांग्लादेश की समस्या को भी सुलझा लेंगे, मोदी है तो मुमकिन है, बाबा साहब अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि यह विपक्ष का फ्रस्ट्रेशन है, राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है, किसी ने भाषण दिया उसमें से एक दो लाइन चुन के उसका बैकग्राउंड अंधेरे में रखकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है, यह सब कुछ जानबूझकर हो रहा है, वह करने वालों को भी मालूम है, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर परिवार के साथ राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे थे।

 

लक्ष्मीकांत पार्सेकर, पूर्व मुख्यमंत्री गोवा

और पढ़े  नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…