अयोध्या:  श्रीराम लला के दर्शन को श्रद्धालुओं का लगा तांता।

बुधवार को अपरम्पार भीड़ लगी थी श्रीराम लला के दरबार में। यही नहीं,आसपास का पूरा किलोमीटर भर का क्षेत्र पूरे दिन जय जयकारों से गूंजता रहा। हजार से अधिक क्षमता वाला श्रद्धालु सुविधा केन्द्र (पीएफसी) देर शाम तक भरा ही रहा जितने लोग यहां से निकलते उससे अधिक आ जाते। इसके अलावा किलोमीटर भर क्षेत्र में स्थित हनुमान गढ़ी,दशरथ महल,कनक भवन व अन्य मन्दिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मन्दिर की व्यवस्था में लगे लोगों के अनुसार दोपहर के पहले तक श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य ही थी लेकिन मौसम ठीक रहने के कारण दोपहर बाद श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई। दर्शन की सभी पंक्तियां खचाखच भरी हुई थीं। सप्ताहांत में अवकाश और मंगलवार को बजरंग बली के कारण सामान्यतः श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है किन्तु बुधवार को बात ही कुछ थी।

और पढ़े  अयोध्या- आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि के साथ मौजूद महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व अन्य
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…