अयोध्या- प्रतिष्ठित पीठ दिगंबर अखाड़ा में मिला साधु का शव, सिर से बह रहा था खून, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

 

रामनगरी अयोध्या में प्रतिष्ठित पीठ दिगंबर अखाड़ा में एक साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साधु अखिलेश्वर दास करीब तीन दशक से दिगंबर अखाड़ा में रह रहे थे। वे मंदिर आंदोलन के महानायक साकेतवासी रामचंद्र दास परमहंस के शिष्य थे।

बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव उनके कमरे में पाया गया। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो वे बिस्तर से नीचे गिरे थे। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के सिर से खून बह रहा था।

साधु का वजन करीब डेढ़ क्विंटल था

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मृतक साधु का वजन करीब डेढ़ क्विंटल था। उठते समय वे लड़खड़ाकर गिर गए होंगे। इससे उनके सिर में चोट आई है। हेड इंजरी से मौत की संभावना लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

और पढ़े  बरेली: बिना नक्शा पास कराए बना उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का फार्म हाउस, बीडीए कर रहा जांच
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…